अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक रत्न से नवाजे गये लेखक रामकेश
मुम्बई। जाने-माने कवि व वरिष्ठ लेखक रामकेश एम. यादव को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर निस्वार्थी राष्ट्रीय समूह ढाणा झज्जर हरियाणा के संस्थापक अध्यक्ष अशोक जाखड़ ने उनकी रचना मजदूर पर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक रत्न सम्मान-2024 से नवाजा।
बता दें कि श्री यादव उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के ग्राम तेजपुर के मूल निवासी हैं। बृहन्मुम्बई महानगर पालिका मुंबई में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त होकर अब साहित्य-सर्जना में अपना बेशकीमती वक़्त व्यतीत कर रहे हैं। गौरतलब है कि दीनदयाल पुरस्कार सहित 372 सम्मान पत्रों, 1700 लेखों-पत्रलेखों के अलावा 26 पुस्तकें लिख चुके श्री यादव को इस उपलब्धि पर लेखकों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने बधाई दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।