उद्योग स्थापित करने के लिये इच्छुक व्यक्ति करें आवेदन
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पी0एम0ई0जी0पी0) के अन्तर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने के लिए इच्छुक व्यक्तियों (जिनकी आयु 18 वर्ष से कम न हो) से आनलाइन आवेदन आमंत्रित है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत विनिर्माण उद्योग के लिए अधिकतम 50 लाख रूपये तथा सेवा उद्योग के लिए प्रोजेक्ट कास्ट 20 लाख तक का आवेदन कर सकतें हैं। ग्रामीण क्षेत्र के अनु0जाति, अनु0जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, भूतपूर्व सैनिक एवं महिला लाभार्थियों को स्वीकृत ऋण पर 35 प्रतिशत अनुदान व सामान्य वर्ग के लिए 25 प्रतिशत अनुदान है। शहरी क्षेत्र में आरक्षित वर्ग को 25 प्रतिशत अनुदान व सामान्य वर्ग को 15 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य है। आनलाइन आवेदन करते समय उद्यमी का फोटो, आधार कार्ड, पैनकार्ड, जाति प्रमाण पत्र, षैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, प्रधान द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र, (ग्रामीण क्षेत्र) निवास प्रमाणपत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट आदि आवष्यक हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय विकास भवन कक्ष सं0-44 मंझनपुर से सम्पर्क कर सकते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














