झरना टोला के लोगों ने 1 तारीख को होने वाले मतदान का किया बहिष्कार

घनी आबादी के बीच में शराब की दुकान खोलने से परेशान हैं लोग
अजय जायसवाल
गोरखपुर। महानगर स्थित वार्ड नंबर 18 झरना टोला में एक शराब की दुकान को खोलने को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश दिखाई दे रहा है। लोगों ने मतदान का बहिष्कार करने का फैसला किया है। उनकी मांग है कि शासन और स्थानीय सांसद और प्रत्याशी रविकिशन इस मामले में पहल करें और घनी आबादी के बीच में शराब की दुकान को खोलने से रुकवाएं। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर हमारी मांग नहीं पूरी होती है तो कल से हम धरने पर बैठना शुरु करेंगे और मतदान का पूरी तरह बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रामनाथ निषाद अर्थी बाबा समेत तमाम गणमान्य मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















