HomeTrendingडलमऊ कोतवाली में हुई शान्ति समिति की बैठक

डलमऊ कोतवाली में हुई शान्ति समिति की बैठक

डलमऊ कोतवाली में हुई शान्ति समिति की बैठक

पंकज मिश्रा
डलमऊ, रायबरेली। स्थानीय कोतवाली परिसर में शान्ति समिति की बैठक बुलाई गई जहां क्षेत्र के ताजियादार और सभी समुदाय के लोग मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी आशाराम वर्मा व क्षेत्राधिकारी इंद्रपाल सिंह ने कहा कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की परंपरा हम सभी को बनाए रखनी है। त्योहारों का आनंद तभी है जब हम सब मिल बैठकर उस का आनंद लें। जहां भी ताजिए के रास्ते पर कोई व्यवधान हो, उसे तत्काल दूर किया जाएगा। साथ ही बताया गया कि किसी भी प्रकार की कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी।

कोतवाल पंकज तिवारी ने सरकार के दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए कहा कि जुलूस में किसी भी प्रकार का बाइक स्टंट आदि से बचना है। सभी लोगों को सरकार की गाइडलाइन मान कर आपसी भाईचारे के अनुरूप त्योहार मनायें। किसी तरह की समस्या पर प्रशासन का सहयोग ले और किसी भी प्रकार के अराजक तत्वों या किसी प्रकार का उपद्रव करने वाले की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। रूट को लेकर भी सख्त चेतावनी दी गई कि निर्धारित रूट पर ही जुलूस निकाला जाय।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी आशाराम वर्मा, नगर अध्यक्ष ब्रजेश दत्त गौड़, क्षेत्राधिकारी इंद्रपाल सिंह, प्रभारी पंकज तिवारी, उपनिरीक्षक संजय शर्मा, मो फिरोज, तय्यब अली मोइन अख्तर, नसीर, सभासद शकील, जितेंद्र सोनकर, रितिक जयसवाल, राहुल, विनोद निषाद राजू आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read