एयरपोर्ट विस्तार की जद में आने वाले किसान उचित मुआवजा न मिलने पर करेंगे आन्दोलन
विनय सिंह/विजय सिंह पटेल
बाबतपुर, वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के विस्तारीकरण की जद में आने वाले आस—पास के गांव के किसान ने आज कर्मी गांव में एक बड़ी बैठक की और उसमें आंदोलन के लिए आगे की रणनीति तैयार की गई और सरकार से मांग की गई कि उनको उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाय| किसानों का सड़क के किनारे मकान और व्यवसायिक भवनों का उचित दर से मुआवजा दिया जाय|
किसानों के अनुसार मुआवजा राशि पुराने दर से दी जा रही है जिसका किसानों ने विरोध किया और कहां यह ठीक नहीं है, उन्होंने सरकार से वर्ष 22-23 के सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा की मांग की है और किसानों ने यह कहा कि अगर सरकार उचित दर से हमारी मुआवजा को नहीं देगी तो हम इसका का भरपूर विरोध करेंगे और आंदोलन के लिए विवश हो जाएंगे| बैठक में आस—पास के गांवों के सैकड़ों किसान ने भाग लिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













