पीडीए जन चौपाल का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
उग्रसेन सिंह
जखनिया, गाजीपुर। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में तीसरे दिन पीडीए चर्चा कार्यक्रम मंझनपुर कला में हुआ जहां विधानसभाध्यक्ष अवधेश यादव ने बताया कि 26 दिसंबर 2024 से 25 जनवरी 2025 तक चलने वाले सेक्टरवार चर्चा का कार्यक्रम चल रहा है।
गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी किए जाने को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देशन पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी त्रिवेणी राम, राम लछन यादव, हरेंद्र राम, ब्लॉक अध्यक्ष वजीर भारती, लालजी, राम लाल, विधानसभा अध्यक्ष पप्पू राम, दूधनाथ यादव, जितेंद्र भारती सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
a









