मार्ग दुर्घटना में पुलिसकर्मी घायल
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बबेरू, बांदा। मरका थाना में तैनात पुलिसकर्मी कंप्यूटर आपरेटर शशिकांत पटेल 28 वर्ष, जो शनिवार की दोपहर करीब मर्का थाने से बबेरू किसी काम को लेकर जा रहा था तभी करहुली गांव के पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा से क्रासिंग करते समय बाइक फिसल गई जिससे बाइक सवार पुलिसकर्मी शशिकांत पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया।
जैसे ही आस—पास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद हाथ फैक्चर होने व सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। प्राइवेट एंबुलेंस से मरका थाना पुलिस व बबेरू कोतवाली पुलिस द्वारा इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
a









