HomeTrendingशायर व लेखक मंज़ूर बहराइची की याद में 'पयामे अदब' ने की...

शायर व लेखक मंज़ूर बहराइची की याद में ‘पयामे अदब’ ने की शोकसभा

  • शायर व लेखक मंज़ूर बहराइची की याद में ‘पयामे अदब’ ने की शोकसभा

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। क़ाज़ी कटरा में स्थित मास्टर मोहम्मद अफज़ल के निवास पर साहित्यिक संस्था पयामे अदब की ओर से शायर व लेखक स्वर्गीय मंज़ूर बहराइची की याद में ताज़यती नशिस्त/शोक सभा हुई जिसकी अध्यक्षता सीनयर शायर डा. मुबारक अली एवं संचालन नज़र बहराइची ने किया। कार्यक्रम में जिन शायरों ने शिरकत की, उमें डा. मुबारक अली, जमाल अज़हर सिद्दीक़ी, अकमल नज़ीर, अज़म गोंडवी, नदीम सिददीक़ी, मोहम्मद शरीफ, अंसार नगरौरी, मेराज शिवपुरी, लाल नानपारवी, काशिफ नानपारवी, मोमिन बरकाती, रौशन ज़मीर नानपारवी, अदील बहराइची, शहनवाज़ नवाज़ बहराइची, कलीम तनहा, मास्टर नूरुल हसन, महफूज़ अहमद, अनवार बरकाती, नज़र बहराइची रहे जिन्होंने अपने शेर के माध्यम से मरहूम मंजूर बहराइची को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इनके अलावा महबूब अहमद, मास्टर रिज़वान अहमद मेकरानी, मुजीब अहमद, तनवीर अहमद, सद्दाम हुसैन, अलताफ हुसैन आदि मौजूद रहे। अंत में मंज़ूर बहराइची के बेटे अनवार बरकाती तथा भाई महफूज़ अहमद ने आये हुए सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।

 

 

 

 

 

Must Read