963144
जिलाधिकारी ने दिव्यांग पीड़ित की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारी को निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक देखते हुए शिकायतों को समय-सीमा के अन्दर निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने विभागों में 10 से 12 बजे तक उपस्थित रहकर फरियादियों की शिकायतों को सुने और गम्भीर समस्याओं को मौके पर जाकर निस्तारण कराये| साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देश दिया की आईजीआरएस पोर्टल को प्रतिदिन देखे और लम्बित शिकायतो को अधिकारी स्वयं बात कर तत्काल निस्तारण करें।





