जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों एवं रोशनदानों को सुरक्षित रखने के उपायों सहित अन्य बिंदुओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा के बाबत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ही उन्होंने सुरक्षा गार्ड्स की शिफ्टवार तैनाती सहित वेयरहाउस की अन्य सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विपिन कुमार, जगदीश कुमार भारतीय जनता पार्टी, अजय चौधरी समाजवादी पार्टी, अनिल खरवार बहुजन समाज पार्टी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।





