सिकरौल से धूमधाम से निकली मां शीतला की शोभायात्रा

  • सिकरौल से धूमधाम से निकली मां शीतला की शोभायात्रा

  • सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अशोक सहगल ने किया शुभारम्भ

  • मन्दिर के पुजारी रंजीत भगत का आशीर्वाद लेने को उमड़ी भीड़

तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/शुभांशू जायसवाल
वाराणसी। सिकरौल गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शीतला माता मंदिर से भव्य झंडा जुलूस (शोभायात्रा) रविवार को निकाला गया। यह भव्य शोभायात्रा सिकरौल गांव से प्रारंभ होकर अदलपुरा मीरजापुर के लिए रवाना हुई। इस धार्मिक यात्रा में सैकड़ों की संख्या में दूर-दराज़ से आये श्रद्धालु भक्तिभाव से सम्मिलित हुए। शोभायात्रा की शुरुआत कलश यात्रा से हुई जिसका शुभारम्भ सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अशोक सहगल ने किया। इस दौरान प्रमुख समाजसेवी डॉ. एसएस गांगुली, पूर्व पार्षद दिनेश यादव, प्रभु दास, भरत तिवारी, डॉ. सुनील कुमार आदि चल रहे थे। इसमें महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश लेकर माता शीतला के जयकारों के साथ चल रही थीं। गांव में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा करके स्वागत किया। डीजे की भक्ति धुनों और बैंड बाजों के साथ यात्रा का वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा।
इस धार्मिक आयोजन से पहले मंदिर के पुजारी रंजीत भगत (बाबा जी) द्वारा मंदिर का विधिवत पूजन एवं कलश स्थापना किया गया। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर साल श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। बाबा जी ने कहा कि यह शोभायात्रा महामारी और दैहिक प्रकोप से बचाने के लिए निकाली जाती है। उन्होंने सभी से शांति, सद्भाव और भक्ति भावना से अदलहाट के पूजन में जुड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर गौतम चौहान, गोविंद चौहान, अजय गुप्ता, रामबाबू, विशाल चौहान, रितेश चौहान, पवन, अशोक मौर्य, डॉ जिनेश पटेल, अमित सोनकर, ज्ञान प्रकाश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA