Homeझांसीविभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का हुआ आयोजन

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का हुआ आयोजन

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का हुआ आयोजन

मुकेश तिवारी
झाँसी। मण्डल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ग्वालियर, खजुराहो, ललितपुर, उरई तथा बांदा स्टेशनों पर “विभाजन विभीषिका” स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान उक्त सभी स्टेशनों पर विभाजन से सम्बंधित चित्रों की प्रदर्शनी के माध्यम से 14 अगस्त 1947 के ह्रदय विदारक विभाजन के क्षणों को दर्शाया गया।वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम मण्डल रेल प्रबंधक दीपक सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। दीपक ने झाँसी क्षेत्र से विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए स्वतंत्रता सैनानी व उनके परिवारजनों से भेंट की तथा प्रदर्शनी का फीता काटकर उदघाटन किया। इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक सहित सभी उपस्थि विशिष्ट अतिथियों द्वारा “विभाजन विभीषिका“ प्रदर्शनी का अवलोकन किया।प्रदर्शनी में विभाजन के समय रेलगाड़ियों द्वारा लोगों के पलायन को दर्शाया गया है।प्रदर्शित चित्रों के माध्यम से वर्तमान पीढ़ी को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेली गयीं कठिनाइयों को स्मरण कराया गया। उक्त प्रदर्शनी के माध्यम से 14 अगस्त के दिन अखंड भारत के हुए दो टुकड़े, लाखों लोग विस्थापित हुए तथा बड़े पैमाने पर दंगे भड़कने के कारण कई लोगों की जान चली गई थी, भारत का विभाजन किसी भी विभीषिका से कम नहीं है से जुड़े यथासंभव प्रकरणों का प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनी के अवलोकन उपरान्त मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा उपस्थित सभी स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके परिजनों का शाल उड़ाकर, श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया गया। दीपक कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में बताया कि “देश की आजादी के ठीक एक दिन पहले हमारे देश को धार्मिक विचारधाराओं के आधार पर विभाजित कर दिया गया। बटवारे की आग इतनी भड़की की जगह जगह पर दंगे शुरू हो गए जिसमें लोगों ने अपनी जान गवा दीं। उन शहीदों की याद में और विभाजन से होने वाली पीड़ा को याद करने के साथ-साथ इनसे सबक लेने की बात कही। कार्यक्रम में देश भक्ति गीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तत्कालीन पीड़ादायक स्थिति से उपस्थित जनों को अवगत करानए का प्रयास किया गया। इस दौरान स्वतन्त्रता सेनानियों व उनके परिजनों के रूप में उपस्थित लक्ष्मीबाई राय, गिरजा शंकर राय, रामप्रकाश अग्रवाल, आदित्य नारायण दुबे, अरूण कुमार हिंगवासिया, लक्ष्मीकांत तथा मुकेश सक्सेना जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) विवेक मिश्रा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) आरडी मौर्य, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकान्त त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल, मण्डल कार्मिक अधिकारी रविन्द्र कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी लवी एब्राहम और जन सम्पर्क अधिकारी मनोज कुमार सहित सभी अधिकारीगण, कर्मचारीगण, यात्रिगण भी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read