Homeझांसीसांसद ने बंगरा व मऊरानीपुर में हेल्थ एटीएम का किया उद्घाटन

सांसद ने बंगरा व मऊरानीपुर में हेल्थ एटीएम का किया उद्घाटन

सांसद ने बंगरा व मऊरानीपुर में हेल्थ एटीएम का किया उद्घाटन

मुकेश तिवारी
झाँसी। सांसद अनुराग शर्मा ने द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरुआसागर, बंगरा एवं मऊरानीपुर में सांसद निधि द्वारा स्थापित हेल्थ एटीएम का उद्घाटन किया गया। हेल्थ एटीएम में सारी जांचें निशुल्क होंगी। हेल्थ एटीएम का उद्घाटन करने पहुंचे क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि सुविधा शुरू होने से मेडिकल कॉलेज और अस्पताल आने की जरूरत नहीं पडे़गी। इसमें मरीजों की जांच करने के लिए प्रशिक्षित स्टाफ भी होगा। उन्होंने बताया कि मरीजों की नि:शुल्क रक्त व अन्य जांच के लिए जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में ही इंतजाम थी। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या ज्यादा हो जाने के कारण जांच में काफी समय लगता था। रिपोर्ट भी जांच के अगले या दूसरे दिन मिल पाती थी। इससे कई बार मरीजों को इलाज में भी परेशानी होती थी। उन्होंने कहा कि बरुआसागर, बंगरा एवं मऊरानीपुर नगर क्षेत्र के मरीजों की यह समस्या अब दूर होने जा रही है। इसके बाद सांसद महोदय द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती मरीजों का हाल भी जाना गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, चिकित्सकगण, स्वास्थ्यकर्मीगण, भाजपा पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बंधुओं सहित नगरवासी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read