HomeLucknowपंचकन्या विवाह महोत्सव सम्पन्न, 5 जोड़ों ने लिये सात फेरे

पंचकन्या विवाह महोत्सव सम्पन्न, 5 जोड़ों ने लिये सात फेरे

पंचकन्या विवाह महोत्सव सम्पन्न, 5 जोड़ों ने लिये सात फेरे

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इकाई बबीना जिला झांसी के तत्वावधान में निःशुल्क पंचकन्या विवाह महोत्सव का आयोजन श्याम वाटिका बबीना में हुआ जहां 5 कन्याओं का विवाह पूरे रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान वीरेंद्र सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी झांसी केशव चौधरी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी, सुशील गुप्ता झांसी, रामचंद्र पटेल (संस्थापक दूधनाथ डिग्री कॉलेज झांसी), चांदनी दीदी किन्नर समाजसेवी, दीपक सिंह (पूर्व जिला मीडिया प्रभारी भाजपा), लखन यादव (पूर्व प्रधान मनकुआ), नरेंद्र यादव मामा (समाजसेवी झांसी), वीरेंद्र यादव मनकुआ (समाजसेवी) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के संस्थापक स्व. बाबू बालेश्वर लाल जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया गया। इसके उपरांत नगर अध्यक्ष शैलेश सोनू शिवहरे और जिलाध्यक्ष अभिनंदन जैन के नेतृत्व में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि सहित अन्य सम्मानित अतिथियों को बैज अलंकरण और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी गई।
मंचीय कार्यक्रम से पूर्व बबीना के हाट बाजार मेन रोड से 5 दूल्हों की बारात धूमधाम से निकाली गई। बारात में डीजे, दिल दिल घोड़ी और रमतूला विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बारात का जगह-जगह समाजसेवियों ने स्वागत किया। इसके बाद बारात श्याम वाटिका विवाह घर पहुंची जहां बारातियों और दूल्हों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
मंच पर पांचों वर-वधुओं ने जयमाला के पश्चात सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। मुख्य अतिथि डीआईजी झांसी केशव चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद स्वरूप प्रमाण पत्र वितरित किया। विवाह संपन्न होने के बाद सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया गया जिससे वे अपने नए जीवन की शुरुआत कर सकें।

——इनसेट——
दानदाताओं का योगदान
कार्यक्रम में समाजसेवियों और दानदाताओं ने दिल खोलकर योगदान दिया। दानदाताओं में डॉ. संदीप सरावगी, सुशील गुप्ता, रामचंद्र पटेल, पूर्व विधायक कृष्णपाल राजपूत, चांदनी दीदी किन्नर, आशिया सिद्दीकी झांसी, रिजवाना गौरी झांसी, दीपक सिंह, सुखबीर सिंह यादव, लखन यादव, नरेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, टोल प्लाजा प्रबंधक अभिषेक सिंह, ठेकेदार रितु टंडन, एडवोकेट प्रदीप पाठक, राजेंद्र शास्त्री, पुष्पेंद्र राय, धर्मेंद्र राय डब्बू प्रधान बड़ौरा, राम प्रसाद शिवहरे, अनुराग शिवहरे, विनोद सोनी, दीपक साहू साइकिल, मनोज यादव पहलवान, नरेंद्र अरोड़ा, हाजी मुन्ना खान आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

——इनसेट——
डीआईजी ने की सराहना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी झांसी केशव चौधरी ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के इस प्रयास की प्रशंसा किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, समरसता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं। एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे एक ऐतिहासिक पहल बताया।

——इनसेट——
संस्था के सदस्यों का विशेष योगदान
आयोजन को सफल बनाने में एसोसिएशन के बबीना इकाई के संरक्षक मोहम्मद हनीफ, नगर अध्यक्ष शैलेश सोनू शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष मनीष यादव, जिला सचिव बृजेश यादव, तहसील अध्यक्ष राम नरेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश मोदी, नगर उपाध्यक्ष भोलू कुरैशी, नईम खान, गौरव कुमार, मोहित साहू, संजीव लाल गौतम आदि का विशेष योगदान रहा।

——इनसेट——
नये सदस्यों ने ली सदस्यता
कार्यक्रम के दौरान बबीना कस्बे के पत्रकार आरिफ मंसूरी और रफीक राइन ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की। मंच पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई।

——इनसेट——
चाक—चौबन्द रही व्यवस्था, नगर अध्यक्ष ने जताया आभार
संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष अवस्थी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखा गया। बारात भ्रमण के दौरान बबीना थाना पुलिस ने यातायात को सुचारू रखने के लिए सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। अंत में नगर अध्यक्ष शैलेश शिवहरे सोनू ने पुलिस प्रशासन छावनी परिषद बबीना और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read