पंचायती राज ग्रामीण सफाईकर्मियों ने बायोमेट्रिक उपस्थिति का किया विरोध
अतुल राय
वाराणसी। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए बायोमेट्रिक उपस्थिति का विरोध दर्ज कराया। मीडिया से बात करते हुए जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि जब हम कम पढ़े लिखे हैं या पढ़े लिखे हैं ही नहीं तो फिर बायोमेट्रिक उपस्थिति का क्या औचित्य है? हम इसका विरोध करते हैं। कर्मचारी अपने नियमित कार्य के लिए कार्यालय में सुबह पहुंच जाते हैं लेकिन वहां ताला बंद रहता है। इस स्थिति में कर्मचारी कैसे अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराएगी। इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










