अन्तर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भाग लेंगे अनिल राजभर
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/कन्हैया लाल
वाराणसी। जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में आयोजित हो रहे अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के 09-11 जून 2025 तक होने वाले वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन (आईएलसी) के 113वें सत्र में भाग लेने के लिए भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर को भारतीय त्रिपक्षीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
बताते चलें कि अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन का 113वाँ सत्र 02 से 13 जून 2025 तक जिनेवा, स्विटज़रलैंड में आयोजित किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का संस्थापक सदस्य होने के नाते, भारत जिनेवा में आईएलओ के वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में एक उच्च स्तरीय त्रिपक्षीय प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से भाग लेता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









