तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। नये कलेक्ट्रेट परिसर की बहुमंजिली इमारत की अड़चन दूर हो गई है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद पैमाइश शुरु कर दी गई है। अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट से इस संबंध में किसी तरह की राहत नहीं मिली है। इधर उच्च न्यायालय का आदेश पाने के बाद प्रशासन ने पुराने कलेट्रेट परिसर में पैमाइश शुरु कर दी है।
परिसर में पहले से बने दो भवन और 50 से ज्यादा शेड टूटेंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में सड़क को लेकर अब सर्वे किया जा रहा है। सभी सड़कें 40 फीट चौड़ी की जायेंगी। शासन के निर्देश पर सचिवालय की तर्ज पर नई इमारत का निर्माण किया जाना है। शासन ने इसके लिए बजट भी दे दिया है। योजना के मुताबिक डीएम और एसएसपी के लिए अलग-अलग दो ब्लॉक बनाए जाएंगे। ये ब्लॉक आपस में जुड़े होंगे और छह-छह मंजिल के होंगे। पहले चरण में दोनों ब्लॉक बनाए जाएंगे। पुराने भवन को गिराने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए भूमि पूजन करने के बाद कार्यदायी संस्था ने कुछ भवनों को तोड़ने की योजना बनाई जो नए भवन के निर्माण की जद में आ रहे थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।