Homeबदायूंशहर की सड़कों पर खुले मैनहोल दे रहे हादसों को दावत

शहर की सड़कों पर खुले मैनहोल दे रहे हादसों को दावत

शहर की सड़कों पर खुले मैनहोल दे रहे हादसों को दावत

अंकित सक्सेना
बदायूं। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के कारण शहर की सड़कों के बीच खुले मैनहोल हादसों को दावत दे रहे हैं। कोहरे ने दस्तक दे दी है जिससे हादसा होने का खतरा बढ़ गया है। लोगों की शिकायत के बाद भी पालिका के जिम्मेदार मौन हैं। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में पालिका की लापरवाही एवं अनदेखी के कारण सड़क के बीचों-बीच सफाई कराने को बनाये गये मेनहोल खुले पड़े हैं। कई मेनहोल के जाल कबाड़ी व चोर चुरा ले गये।

मौसम के करवट बदलने के कारण कोहरा छाने लगा है। जिससे हादसा होने का खतरा बढ़ गया है। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका कार्यालय में जाकर कई बार मेनहोल पर जाछ बिछाने को कहा मगर पालिका प्रशासन ने हर बार आश्वासन देकर टरका दिया। ईओ डॉ. दीप कहते हैं कि शहर में मेनहोल खुले पड़े होने की कोई सूचना नहीं मिली है, अगर किसी रोड पर मेनहोल खुले पड़े है तो दिखवा कर उन्हें बन्द करा दिया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read