मुस्ताक आलम
रोहनिया, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र रोहनिया गंगापुर में कोरोना पॉजिटिव श्री प्रकाश गुप्ता उर्फ पिल्लू गुप्ता उम्र 55 वर्ष जोकि विगत 13 तारीख को कोलकाता गए थे और 15 तारीख को कोलकाता से वापस रोहनिया गंगापुर अपने घर आए थे। 22 तारीख को उन्हें सर्दी जुकाम की शिकायत पर घर के लोगों ने प्राइवेट चिकित्सालय में उनको भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार ना होने के कारण प्राइवेट डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया।
https://tejastoday.com/once-again-there-was-a-stir-in-the-district-2-more-corona-positives-were-found-in-jaunpur/
बीएचयू में आईसीयू में वह एडमिट थे और इलाज के दौरान उनके खून का सैंपल चेकअप के लिए गया था। लेकिन 3 तारीख को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई लेकिन बीएचयू के डॉक्टरों ने जांच रिपोर्ट में बताया कि श्री प्रकाश गुप्ता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जैसे ही यह सूचना स्वास्थ्य विभाग और जिले के अधिकारियों को प्राप्त हुई की गंगापुर में भी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। तो तत्काल पूरे नगर पंचायत गंगापुर को सील करते हुए पूरे गंगापुर में फागिंग और सैनिटाइज का कार्य चालू करा दिया गया और स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा मरने वाले के परिवार के बाकी लोगों का थर्मल स्कैनिंग करा कर उनकी हिस्ट्री जुटाई जा रही है।
https://tejastoday.com/jaunpur-news-dr-rajesh-yadavs-statement-highly-appreciated/

Leave a Reply