गांजा के साथ एक गिरफ्तार
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा0 अनिल कुमार द्वारा नशा मुक्ति के तहत चलाये गये अभियान के तहत गांजा तस्करो की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय दीन दयाल पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा प्राइमरी पाठशाला ताहिरपुर के पास रोड के पा से एक व्यक्ति को नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त केशव बिन्द पुत्र स्व. शिवमूरत बिन्द निवासी ग्राम बरौझी थाना चकिया जनपद चन्दौली बताया जाता है।जिसके पास से 700 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। जिसपर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















