विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर सुनायी दी ‘पशु स्वस्थ तो हम सुरक्षित’ की गूंज
310 शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने निकाली 3 किमी लम्बी रैली, शिक्षक व वैज्ञानिक किये गये सम्मानित
तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में विश्व पशु चिकित्सा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. पी.एस प्रमाणिक के नेतृत्व में शिक्षकों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं सहित लगभग 310 लोगों ने तीन किमी लंबी रैली निकाली। इस वर्ष का विषय “पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा” था। कुलपति रैली का नेतृत्व कर रहे थे और पीछे से “पशु स्वस्थ तो हम सुरक्षित”, “पशु क्रूरता रोको, करुणा को अपनाओ,” और “स्वस्थ पशु, समृद्ध किसान मजबूत होगा राष्ट्र” जैसे नारों की गूंज से विश्वविद्यालय गुंजायमान हो रहा था। इस मौके पर सभी शिक्षकों एवं वैज्ञानिकों को सम्मानित भी किया गया। वहीं छात्र-छात्राओं में पेंटिंग, भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुमारी कहकसा, मुनेंद्र, आयुष, विक्रम विषेन, पार्थ व दिव्यांश विजेता रहे। कार्यक्रम की सफलता में विरबैंक, हिमालया, एलम्बिक और वेलकाम कंपनियों की मुख्य भूमिका रही। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डा. डी. नियोगी, डा. जसवंत सिंह, डा. सोनू जायसवाल, डा. सत्यव्रत सिंह, डा. अमित सिंह, डा. रमाकांत, डा. विभा यादव, डा. धर्मेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
शिविर में 102 कुत्तों को लगाया गया रैबीज का टीका
विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर पशु चिकित्सा क्लीनिकल कॉपलेक्स द्वारा बारात घर, आलू मंडी परिसर स्थित नि:शुल्क श्वान स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। विभागाध्यक्ष डा. सोनू जायसवाल के नेतृत्व में लगभग 102 कुत्तों को रेबीज का टीका, निशुल्क दवा व उनकी जांच की गई। इस दौरान पोषण, रोगों की रोकथाम एवं स्वच्छता को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। पशु चिकित्सा महाविद्यालय के चतुर्थ एवं अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर डा. राजेश वर्मा, डा. सौरभ, डा. अनिल मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



