दूसरे दिन लखनऊ पब्लिक कॉलेज गोमती नगर व और विद्या ज्ञान खिताबी दौड़ में सबसे आगे
दूसरे दिन लखनऊ पब्लिक कॉलेज गोमती नगर व और विद्या ज्ञान खिताबी दौड़ में सबसे आगे
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस द्वारा आयोजित इंटर स्कूल स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप: कोलोसियम के दूसरे दिन आराध्य त्रिपाठी (अण्डर-12 किड्स जैवलिन), कृष्ण मोहन राय (अण्डर-12 ब्वॉयज, किड्स जैवलिन), विश्वजीत सिंह (अण्डर-19 ब्वॉयज जैवलिन थ्रो), गीता (अण्डर-19 गर्ल्स, 3000 मीटर रेस), विनोद मौर्या (अण्डर-19 ब्वॉयज, 3000 मीटर रेस), अक्शिता यादव (अण्डर-12 गर्ल्स, 200 मीटर रेस), विवेक कुमार सरोज (अण्डर-14 ब्वॉयज, 600 मीटर रेस), शशांक चन्द्रा (अण्डर-14 ब्वॉयज, हाई जम्प), अमन पाण्डे (अण्डर-14 ब्वॉयज, जैवलिन थ्रो), प्रीतिशा राय (अण्डर-14 गर्ल्स, 600 मीटर रेस), सृष्टि गुप्ता (अण्डर-14 गर्ल्स, हाई जम्प), राधा (अण्डर-14 गर्ल्स, जैवलिन थ्रो), विनोद मौर्या (अण्डर-19 ब्वॉयज, 800 मीटर रेस), अनुपम आनन्द (अण्डर-19 ब्वॉयज, लांग जम्प) एवं शिवांश सिंह (अण्डर-19 ब्वॉयज, शॉटपुट थ्रो) प्रथम स्थान पाकर गोल्ड जीते। खिताबी दौर में लखनऊ पब्लिक कॉलेज गोमती नगर और विद्या ज्ञान सबसे आगे। दूसरे स्थान पर सेंट जोसेफ वाराणसी और तीसरे स्थान पर लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट्स रहा। योगेश मिश्रा (आईएएस) रक्षा मंत्रालय भारत सरकार, मुख्य अतिथि के रूप में एवं आशीष मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एलपीएस डायरेक्टर हर्षित सिंह, नेहा सिंह, डिप्टी डायरेक्टर मीनां टांगड़ी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।