Homeबदायूंवृद्धजनों के जीवन में नया सवेरा ला रहे वृद्धाश्रम

वृद्धजनों के जीवन में नया सवेरा ला रहे वृद्धाश्रम

वृद्धजनों के जीवन में नया सवेरा ला रहे वृद्धाश्रम

अंकित सक्सेना
बदायूं। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम जनम ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित/संचालित वृद्धाश्रम (नवजीवन वृद्धाश्रम कछला, भागीरथ घाट बदायूँ) में 56 वृद्धजनों को मिल रहा है लाभ। यहां पर 150 वृद्धजनों के निवास करने की क्षमता हैं। इन्हें निःषुल्क आवास, भोजन, वस्त्र, औषधि, वृद्धावस्था पेंशन की सुविधा तथा जिला प्रशासन द्वारा एम्बुलेन्स की सुविधा उपलब्ध की गयी है।बुजुर्गों के लिये 14567 हेल्पलाइन एल्डर लाइन की सुविधा प्रारम्भ की गयी है। देश में बुजुर्गों की बढ़ती संख्या को देख राज्य सरकार उनसे जुड़ी सुविधाओं को बढ़ाने में तेजी से लगी है। इस लिहाज से जो अहम कदम उठाया गया है, उसके तहत प्रदेश में वृद्धाश्रम खोले गए हैं। स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से पीपीपी मॉडल पर संचालित वृद्धाश्रम में प्रति वृद्ध संवासी हेतु निःशुल्क आवास, भोजन, वस्त्र, औषधि, मनोरंजन, पर्सनल केयर की सामग्री की पूर्ण सुविधा प्रदान की जा रही है। इन वृद्धाश्रमों में वृद्धजनों हेतु शुद्ध पेय जल (आरओ) की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि ऐसे वृद्धजन, जो रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों आदि से जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, पुलिस व जिला समाज कल्याण अधिकारी के संपर्क में आते हैं, जिनके पास रहने, खाने की व्यवस्था नहीं है और संसद, विधायकगण सहित अन्य किसी गणमान्य द्वारा जरूरतमंद वृद्ध के प्रवेश के सम्बन्ध में संस्तुति की जाती है तो ऐसे मामलों में जिलाधिकारी की सहमति से जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा वृद्धाश्रम मे रखे जाने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा एल्डर लाइन 14567 सेवा शुरू की है। इस हेल्पलाइन का उद्देश्य निराश्रित वृद्ध व्यक्तियों को जानकारी, सहायता, कानूनी मार्गदर्शन एवं भावनात्मक सहयोग प्रदान करना है। एल्डरलाईन के माध्यम से निराश्रित वृद्धजनों को वृद्धाश्रम में आश्रय प्रदान करना है। यह सक्रिय रूप से वृद्ध व्यक्तियों से संबंधित संकट का जवाब दे रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद के कछला कस्बे में पुलिस चैकी कछला के निकट नवजीवन वृद्धाश्रम संचालित है। इस वृद्धाश्रम में 150 बुजुर्गों के रहने की सुविधा है। इसमें पुरुष और महिला वृद्धों के लिये अलग-अलग समायोजित करते हुये हैं, उन्हें आवश्यक सुविधाएं और देखभाल प्रदान जाती है। उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रम में वृद्धजनों की देखभाल एवं सभी आवश्यक सुविधाओं के अनुश्रवण के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है जिसमें भरण पोषण अधिकारी के रूप में समाज कल्याण अधिकारी द्वारा निराश्रित वृद्धजनों को चिन्हित कर वृद्धाश्रमों में उनकी समुचित देखभाल की जा रही है। रविवार को वृद्ध दिवस पर विधायक, बिल्सी हरीष षाक्य, अध्यक्ष नगर पंचायत कछला जगदीश लोनिया, वृद्धाश्रम की सचिव नमिता माथुर की उपस्थिति रही जिन्होंने सभी वृद्धजनों को माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही वस्त्र, फल एवं मिष्ठान का वितरण किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान गीत, भजन एवं संकीर्तन का आयोजन भी हुआ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read