HomeTrendingजाम को लेकर प्राइवेट बस यूनियन संग बैठक करेंगे अधिकारी

जाम को लेकर प्राइवेट बस यूनियन संग बैठक करेंगे अधिकारी

  • जाम को लेकर प्राइवेट बस यूनियन संग बैठक करेंगे अधिकारी

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। ‎शहर के भीतर जाम से निजात दिलाने और यातयात के सुव्यवस्थित एवं निर्बाध संचालन के दृष्टिगत प्राइवेट बसों के संचालन की व्यवस्था पूर्व से निर्धारित है जिसके अनुसार सभी रूट की प्राइवेट बसे नगर क्षेत्र के बाहर निर्धारित स्थल पर रुकेगी तथा क्रमानुसार एक बस नगर में आकर निर्धारित स्थल पर आकर व्यवस्थित रूप से सवारियां बैठाने का कार्य करेगी। उक्त व्यवस्था के अधिक प्रभावी संचालन के दृष्टिगत नगर मजिस्ट्रेट, एआरटीओ प्रशासन/प्रवर्तन एवं यातायात निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा आज निर्धारित स्थलों का भ्रमण किया गया तथा प्राइवेट बस एसोशिएशन के संचालकों को व्यवस्था के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। ‎एआरटीओ ने बताया कि कल प्राइवेट बस एसोशिएशन के प्रतिनिधियों एवं बस संचालकों के साथ बैठक भी की जाएगी जिसमें यदि किसी को कोई समस्या है तो वह लिखित रूप से अवगत करा सकता है। समस्याओं का नियमानुसार निस्तारण कराते हुए सभी के सहयोग से प्रभावी व्यवस्था बनायी जा सकेगी जिससे शहर का यातायात सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो सके।

 

 

 

 

Must Read