शहरी व नगरीय विकास करना उद्देश्य: राकेश
राज्यमंत्री का नगर में हुआ भव्य स्वागत
तेजस टूडे ब्यूरो
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। नगर विकास शहरी समग्र विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विकास राकेश राठौर गुरु का नगर के डाकघर तिराहे पर भव्य स्वागत किया गया।
साहू कल्याण समिति के संयोजक देवेन्द्र साहू शेखर के नेतृत्व में स्वागत समारोह आयोजित हुआ। स्वागत समारोह के दौरान राज्यमंत्री नगर विकास ने अपने उद्बोधन में कहा कि शहरी और नगरीय विकास कराना हमारा प्रथम उद्देश्य है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सभी लाभकारी योजनाओं को हर गरीब तबके तक पहुंच सके यही हमारा लक्ष्य है। स्वागतोपरांत जौनपुर रवाना हुए। साहू कल्याण समिति साहू क्लब द्वारा आयोजित 29वां प्रतिभा सम्मान समारोह में हिस्सा लेने मंत्री राकेश राठौर रवाना हुए। इस दौरान देवेन्द्र साहू, अमरनाथ प्रसाद गुप्त, दिनेश चन्द्र गांधी, भानु प्रताप गुप्ता एडवोकेट, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि टप्पू, विकास साहू, सिकन्दर साहू, पवन साहू, वेद प्रकाश जायसवाल, संदीप जायसवाल, संजीव साहू, विशाल, विवेक, मदनलाल साहू, शिव कुमार साहू, विशाल, विवेक, महेंद्र साहू, राजू, मोहित, अक्षत अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













