HomeJaunpurजनपदीय वालीबॉल चैम्पियनशिप कराने को लेकर हुई चर्चा

जनपदीय वालीबॉल चैम्पियनशिप कराने को लेकर हुई चर्चा

जनपदीय वालीबॉल चैम्पियनशिप कराने को लेकर हुई चर्चा

वालीबॉल संघ के आमसभा की बैठक सम्पन्न
जौनपुर। वालीबॉल संघ जौनपुर के आमसभा की बैठक महाराणा प्रताप इण्टर कालेज रामदयालगंज में शनिवार को जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सीनियर स्टेट वालीबॉल महिला/पुरूष चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने हेतु जनपदीय वालीबॉल चैम्पियनशिप कराने के सम्बम्ध में चर्चा हुई और निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 2024 का सीनियर महिला/पुरूष वालीबॉल चैम्पियनशिप जौनपुर का आयोजन जिला उपाध्यक्ष सुरेश यादव व उमाशंकर यादव के नेतृत्व में वालीबॉल ग्राउण्ड तियरा/अटौली बदलापुर पर आगामी 6 अक्टूबर रविवार को सुबह 10 बजे उद्घाटन से प्रारम्भ होगी। उक्त प्रतियोगिता में 12 महिला व 12 पुरूष खिलाड़ियों का चयन होगा। चयनित खिलाड़ियों का अभ्यास (कैम्प) वालीबॉल क्लब राजा हरपाल सिंह के अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह व सचिव सुरेश यादव के नेतृत्व में प्रा. विद्यालय अटौली पर लगाया जाएगा। बैठक का दूसरा बिन्दू पूर्व में कार्यकारिणी की बैठक में जितेंद्र सिंह सोनू सचिव वालीबॉल क्लब रामदयालगंज को जिला वालीबॉल संघ जौनपुर में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया था। उनके अनुमोदन के लिए आज आमसभा में रखा गया जिस पर पूरे सदन ने सर्वसम्मत्ति से अनुमोदित किया तथा जितेंद्र सिंह सोनू को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। खेल के विकास पर विशेष चर्चा हुई। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश यादव, विरेन्द्र यादव, उमाशंकर यादव, आजाद चंद्रशेखर उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव विक्रम सिंह, संजय यादव कोषाध्यक्ष, संजय राय, मिनाक्षी सिंह, पंकज सिंह, विकास यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला सचिव विजय प्रताप सिंह बागी ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read