दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने किशोरी से दुराचार के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि गत गुरुवार को स्कूल से लौट रही छात्रा को आरोपी युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर अपहरण कर लिया और बन्द कमरे में ले जाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुराचार किया। प्रकरण में किशोरी की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस आरोपित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी के लिए दबिश देने लगी। रविवार को प्रभारी थानाध्यक्ष प्रेम शंकर सिंह मय हमराह कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार व शरद वैश्य के साथ क्षेत्र भ्रमणशील थे। दुराचार के मामले में वांछित अभियुक्त के गुड़बड़ी चौराहे पर होने की सूचना पाते ही थानाध्यक्ष टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के गैरवाह-हटिया निवासी आरेन्द्र कुमार उर्फ हरेन्दर पुत्र सभाजीत उर्फ मोलई के रूप में हुई। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













