Homeकौशाम्बीनशामुक्ति एवं स्वच्छता की दिलायी गई शपथ

नशामुक्ति एवं स्वच्छता की दिलायी गई शपथ

नशामुक्ति एवं स्वच्छता की दिलायी गई शपथ

200 लोगों को घरौनी का किया गया वितरण
तेजस टूडे ब्यूरो
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा स्वामित्व योजना के तहत् देशभर के लगभग 50 हजार ग्रामों के 65 लाख प्रापर्टी कार्डों (घरौनी) का वितरण लाभार्थियों को किया गया तथा योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद किया गया। इसका सजीव प्रसारण उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुना। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड (घरौनी) का वितरण किया। इसका भी सजीव प्रसारण उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया गया एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन को उपस्थित लोगों द्वारा देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर अध्यक्षा, जिला पंचायत कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, पूर्व विधायकगण शीतला प्रसाद, संजय गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष भरवारी कविता पासी, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, मुख्य विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार एवं जिला पंचायतराज अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण एवं स्वामित्व योजना के लाभार्थीगणों उपस्थित रहें। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अरूण कुमार ने बताया कि जनपद के सभी तहसीलों में स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद की तीनों तहसीलों में लगभग 2000 लाभार्थियों को घरौनी का वितरण किया गया।मा0 अध्यक्षा श्रीमती कल्पना सोनकर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि घरौनी कार्यक्रम के तहत आप सभी लोगों को आपके मकान के मालिक होने का अधिकार सरकारी तौर पर मिल गया है। आपके मकान पर अब कोई कब्जा नहीं कर सकेगा। प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी ने एक बहुत बड़ी महत्वपूर्ण योजना लागू की है, जिससे कि आप सभी लोगों को आपके अपने घर का मालिकाना हक मिल गया है। उन्होंने कहा कि घरों का मालिकाना हक मिल जाने से अब आपसी विवाद नहीं होंगे।जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी ने कार्यक्रम को सम्बोधत करते हुए कहा कि घरौनी मिलने से संपत्ति पर उनके अधिकार को वैधता मिल जाएगी और आबादी क्षेत्र में राजस्व विवादों में पर्याप्त कमी आएगी। लोगों को कोर्ट का चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि घरौनी मिलने के बाद लोगों को बैंकों से लोन प्राप्त करने में आसानी होगी, जिससे वे अपना स्वरोजगार, व्यवसाय एवं आवश्यक कार्य कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अक्सर लोगों को जानकारी के अभाव में एक ही जमीन का भू माफियॉ कई लोगों को रजिस्ट्री कर देते थे। अब स्वामित्व योजना के अंतर्गत तैयार किए गए भूलेख का डिजिटाइजेशन हो जाने से इस प्रकार की धोखाधड़ी बंद हो जाएगी और इससे कई प्रकार के विवादों में कमी भी आएगी।कार्यक्रम में नशामुक्ति एवं स्वच्छता की शपथ भी दिलायी गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read