गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को नोटिस जारी
ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। विकास खण्ड टांडा क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित स्कूलों का चिंहित कर बंद करने की कार्यवाही खण्ड शिक्षा अधिकारी टांडा हरि गोविंद सिंह के नेतृत्व में लगातार जारी है। हरि गोविंद सिंह की अगुवाई में गठित टीमों ने कटारिया न्याय पंचायत में सघन निरीक्षण कर बिना मान्यता के संचालित दो विद्यालय को बंद कराकर मौके संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण माना गया।

खण्ड शिक्षा अधिकारी हरि गोविंद सिंह ने बताया कि बिना मान्यता के चोरी छिपे संचालित विद्यालयों के संचालक अध्ययनरत बच्चों का नामांकन नजदीक के विद्यालय में कराकर संचालन बंद कर दे। पुनः विद्यालय संचालित पाए जाने पर एक लाख जुर्माना लगाने के साथ संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















