HomeTrendingभैंसापाली-जखेला माइनर में पानी नहीं, किसानों के सामने आया पलेवा का संकट

भैंसापाली-जखेला माइनर में पानी नहीं, किसानों के सामने आया पलेवा का संकट

  • भैंसापाली-जखेला माइनर में पानी नहीं, किसानों के सामने आया पलेवा का संकट

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
कुरारा, हमीरपुर। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र में भैंसापाली-जखेला माइनर में पानी नहीं आने से क्षेत्र के कुशौंली, डामर, जखेला, जल्ला, चकोठी, भैंसापाली, खुटमिली, बैजे सलामपुर आदि गाँवो के किसानों के सामने सिंचाई की समस्या खड़ी हो गई है। खेतों में रबी की फसलों की बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों को पलेवा के लिए पानी का इंतजार करना पड़ रहा है। माइनर में पानी उपलब्ध नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों के लिए खेतों में पलेवा करना गेहूं की बुवाई से पहले की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। खेतों में पर्याप्त नमी होने पर ही बुवाई का काम सुचारु रूप से किया जा सकता है। ऐसे में माइनर में पानी नहीं पहुंचने से किसानों के सामने खेतों की सिंचाई की व्यवस्था करना चुनौती बन सकता है।
भैंसापाली-जखेला माइनर से सिंचाई की उम्मीद लगाए बैठे किसानों को पानी नहीं मिलने पर वैकल्पिक साधनों जैसे निजी नलकूपों से किराये का पानी लेना और अन्य का सहारा लेना पड़ सकता है। इससे सिंचाई का खर्च बढ़ने की आशंका भी रहती है। समय पर खेतों में पलेवा नहीं होने से गेहूं की बुवाई के कार्यक्रम पर असर पड़ सकता है। किसानों की समस्या को देखते हुए माइनर में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि किसान समय से अपने खेतों में पलेवा कर सकें और रबी की फसलों की बुवाई में अनावश्यक देरी न हो। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या पर कब ध्यान देता है और किसानों को सिंचाई के लिए पानी कब तक उपलब्ध हो पाता है?

 

 

 

 

 

Must Read