आचार संहिता उल्लंघन को लेकर प्रशासन सख्त
09 वाहन, बैनर व पोस्टर किया जप्त
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय में पहली बार हो रहे नगर पंचायत चुनाव में आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही है। ऐसे में सीओ ने बगैर अनुमति के निजी भवनों पर लगाए गए बैनर-पोस्टरों को हटाने का कार्य आरंभ कर दिया है। रजौली नगर पंचायत का 18 दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न अभ्यर्थियों द्वारा निजी भवनों पर लगाए गए बैनर-पोस्टरों को प्रशासनिक अधिकारियों ने हटा दिया।
साथ ही बगैर अनुमति के प्रचार-प्रसार में लगे 9 ई-रिक्शा को भी जप्त कर लिया। सीओ अनिल कुमार व सिरदला सीओ ने पुलिस बलों के सहयोग से संगत मोड़, बीच बाजार, नीचे बाजार, पुरानी बस स्टैंड समेत नगर पंचायत क्षेत्र के दर्जनों जगहों पर बगैर अनुमति के निजी भवनों पर लगाए गए बैनर पोस्टरों को हटाया। इस क्रम में अधिकारियों ने बिजली के पोल, दुकान, छोटे अस्थाई दुकानों जैसे-गुमटियों आदि पर लगाए गए बैनर-पोस्टरों को भी हटाया। इस दौरान मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद के जिन अभ्यर्थियों के बैनर-पोस्टर इन जगह पर नजर पड़े, सीओ के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम ने उसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए हटा दिया।
साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार-प्रसार करते हुए अधिकारियों ने कहा कि बगैर अनुमति के अगर किसी भी निजी भवनों पर बैनर-पोस्टर लगाया जाएगा तो प्रशासन के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हटा दिया जाएगा। साथ ही सरकारी भवनों, बिजली के पोल, दुकानों, गुमटियों आदि में अगर पोस्टर लगाए जाएंगे तो संबंधित अभ्यर्थियों के ऊपर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने बताया कि नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार करने वाले विभिन्न अभ्यर्थियों के द्वारा वाहनों से प्रचार-प्रसार करते समय निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ आदित्य कुमार पीयूष से लिखित रूप में परमिशन लेना होगा। मिले परमिशन लेटर को वाहनों के शीशे पर चिपकाना होगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











