HomeJaunpurएसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में हर्षाेउल्लास के साथ मना राष्ट्रीय पर्व

एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में हर्षाेउल्लास के साथ मना राष्ट्रीय पर्व

एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में हर्षाेउल्लास के साथ मना राष्ट्रीय पर्व

तेजस टूडे ब्यूरो
विरेन्द्र यादव
सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित एस एस पब्लिक स्कूल में 78वां स्वतन्त्रता दिवस का आयोजन हुआ जहां निदेशक मुख्य अतिथि निदेशक डाॅ. नम्रता सिंह एवं शिक्षा निदेशक आलोक यादव ने सर्वप्रथम माता सरस्वती व बाबू जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्जवलित करके ध्वजारोहण किया। इसके बाद छात्रों ने मार्च पास्ट किया जिसके बाद छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ओजपूर्ण और देश भक्ति से ओत—प्रोत भाषण प्रस्तुत किये। इसके बाद मुख्य अतिथि ने भारतीय स्वतन्त्रता के विषय में जानकारी देते हुये सभी बच्चों सहित शिक्षकों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दिया। वहीं प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने सभी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुये आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर सभी शिक्षकगण एवं छात्र मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read