पुरूष व महिला क्रास कन्ट्री रेस का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
विरेन्द्र यादव
जौनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्राप्त निर्देश एवं जिला प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में आजादी के अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस पर जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में पुरूष वर्ग की 5 किमी0 एवं महिला वर्ग में 2.5 किमी0 की क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन प्रातः 6.30 बजे से कुत्तुपुर तिराहे से प्रारम्भ होकर 2.5 किमी0 चलने के बाद महिला वर्ग की रेस तथा पुरूष वर्ग की रेस इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर के मुख्य गेट पर समाप्त हुई।
क्रास कन्ट्री रेस का उद्घाटन नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इसके बाद प्रातः 8 बजे क्रीड़ा अधिकारी डॉ0 अतुल सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस पर झण्डारोहरण करने के पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। तत्पश्चात क्रीड़ा अधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को पंचप्रण-शपथ दिलाया।
पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि श्याम बाबू यादव जिला पंचायत सदस्य द्वारा सम्पन्न हुआ। क्रास कन्ट्री रेस में प्रथम छः स्थान प्राप्त करने वाले पुरूष एवं महिला खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। क्रास कन्ट्री रेस के प्रथम छः स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ी इस प्रकार है (महिला वर्ग में 2.5 किमी0) आयुषी यादव, उजाला यादव, बिन्दु पटेल, शिवांगी यादव, बिन्दु, प्रिया यादव और पुरूष वर्ग की 5 किमी0 क्रास कन्ट्री रेस के विजेता खिलाड़ी प्रदीप राजभर, अर्जुन नागर, मु0 खादिम शाह, श्रेयांश यादव, अमन गौतम एवं शिवम बिन्द रहीं। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












