HomeJaunpurएसडी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

एसडी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

एसडी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बच्चों ने प्रस्तुत की प्रतिभा
तेजस टूडे ब्यूरो
विनोद कुमार
केराकत, जैनपुर। स्थानीय क्षेत्र के हुरुहुरी (जयगोपालगंज) गांव में स्थित एस.डी. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि हरहुआ वाराणसी पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ0 अशोक पटेल ने कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से किया। तत्पश्चात बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की।विद्यालय की चेयरपर्सन डा. रेखा सिंह ने बच्चों को देश व समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को अवगत कराते हुए प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया।बच्चों को संबोधित करते हुए अशोक पटेल ने कहा कि देश की आज़ादी मे अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों को देश हमेशा हमेशा याद करता रहेगा, क्योंकि उनकी ही बदौलत आज हम आजाद की सांस ले पा रहे हैं। बलिदानियों के शौर्य व पराक्रम की गाथा को सुन हम सभी अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं। इस पावन अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डा. राजेश सिंह, डा. रेखा सिंह, प्रधानाचार्य गजेन्द्र यादव के साथ हुरुहुरी प्रधान अरविंद मौर्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल हक अंसारी ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read