HomeBiharराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सत्यदेव गुप्ता नहीं रहे

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सत्यदेव गुप्ता नहीं रहे

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सत्यदेव गुप्ता नहीं रहे

महासभा के मुख्य संरक्षक, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित तमाम स्वजातीय बन्धुओं ने जताया शोक
तेजस टूडे ब्यूरो
बिहार। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सत्यदेव गुप्ता का 98 वर्ष के आयु में पटना में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और स्वास्थ्य लाभ के लिए उपचार चल रहा था। उन्होंने समाज सुधार, सामाजिक कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण, साहित्यिक और सामाजिक नेतृत्व में अमूल्य योगदान दिया है जो कभी भूलाया नहीं जा सकता है। वह पूरे जीवन समाज के लिए काम करते रहे। उनका निधन समाज की बहुत बड़ी क्षति है। संपूर्ण समाज आज शोकाकुल है। संपूर्ण भारतवर्ष से शोक संदेश निरंतर प्राप्त हो रहे है। वहीं जानकारी होने पर महासभा के मुख्य संरक्षक बालेश्वर दयाल जायसवाल, संरक्षक किशोर हेमराज जायसवाल, वरिष्ठ संरक्षक पन्ना लाल जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन लाल जायसवाल, हर्षा जायसवाल, संजय जायसवाल, हरि प्रकाश जायसवाल (अहमदाबाद-गुजरात), डॉ. अरुण मोहन भारावी (बक्सर-बिहार), पदुम नारायण जायसवाल (इलाहाबाद-उत्तर प्रदेश), अशोक जायसवाल (गाजियाबाद), सुभाष जायसवाल (धमतरी-छत्तीसगढ़), सतीश जायसवाल (कलकत्ता—पश्चिम बंगाल), वंशी लाल जायसवाल, सुनील जायसवाल (इन्दौर—मध्य प्रदेश), कैलाश चौधरी (उदयपुर-राजस्थान), मनोज शाह (हरियाणा), राकेश जायसवाल (पटना), जयंत कनाडे (नासिक), राहुल पारेता (कोटा) सहित तमाम लोगों ने दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने और परिवार को यह दुख सहन करने की शंक्ति प्रदान हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया। इस आशय की जानकारी आदित्य वर्धनम राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व.) महासभा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read