Homeकौशाम्बीझपकी लगी और ट्रक चालक ने बिजली खम्भों में मारी टक्कर, महिला...

झपकी लगी और ट्रक चालक ने बिजली खम्भों में मारी टक्कर, महिला और भैंस की हुई मौत

झपकी लगी और ट्रक चालक ने बिजली खम्भों में मारी टक्कर, महिला और भैंस की हुई मौत

पवन मिश्रा
कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र समदा गांव में रात्रि लगभग १० बजे एक गिट्टी लदी हुई ट्रक चालक ने बौखलाकर बिजली के खम्भो में जोरदार टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से झोपड़ी के बाहर सो रही महिला और भैंस की मौत हो गई। घटना से नाराज लोगो द्वारा मार्ग को जाम कर दिया गया। मंझनपुर पुलिस ने जाम खोलने की बात कहा तो ग्रामीण आग बबूला हो गये। कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर के आने पर जाम खुलेगा। कुछ देर बाद अध्यक्ष के पहुचने पर लोगों ने मान मनौवल के बाद जाम हटा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया जबकि मृत भैंस को जेसीबी से रात मे ही पुलिस ने गडवा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार समदा निवासी धर्मराज सरोज की पत्नी सेवकी 10 बजे रात झोपडी मे सो रही थी। वहीं बगल मे खूटे पर बधी भैंस के ऊपर बिजली के खंभे गिर गए जिससे महिला और भैंस की मौत हो गई। आनन—फानन में सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर मंझनपुर पुलिस पहुंचकर पंचनामा कर जेसीबी बुलाकर भैंस को दफन कर दिया। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की।ग्रामीणों ने ट्रक को खड़ा कर रोड पर चक्काजाम कर दिया। सुबह ८ बजे के लगभग मंझनपुर पुलिस जाम हटाने के लिए ग्रामीणों से मिन्नत करते रहे लेकिन ग्रामीणों का कहना था कि जब तक नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार नहीं आ जाएंगे तब तक हम जाम नहीं हटाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर बीरेंद्र कुमार ने लगभग ९ बजे घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक परिजनों को ढांढस बंधा कर जाम को हटवा दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read