चारागाह की भूमि में उगेगी नेपियर ग्रास वन, ग्राम योजना से होगा सौंदर्यीकरण: बीडीओ
नेपियर ग्रास की ब्लाक के अधिकारियों ने की रोपाई, गौशालाओं को जायेगा हरा चारा
अवैध कब्जे से चारागाह की भूमि मुक्त होते ही विकास की राह पर दौड़ पड़ा ग्रामसभा मटका
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। स्थानीय तहसील प्रशासन की सक्रियता से ग्राम सभा मटका की चारागाह की भूमि अवैध कब्जे से मुक्त होते ही ग्रामसभा मटका सलोन ब्लाक के अधिकारियों की कुशल कार्यशैली के चलते विकास की राह पर दौड़ पड़ा है जिस चारागाह पर लगभग दो वर्षों पूर्व अवैध खेती होती थी। अब उसी भूमि में चारों तरफ मेडबंदी कर नेपियर ग्रास की सलोन ब्लाक के अधिकारियों की टीम ने रोपाई कर कार्य को प्रगति दे दिया है। मौके पर मौजूद खंड विकास अधिकारी शशि कुमार तिवारी ने बताया कि नेपियर ग्रास की एक बार रोपाई होने के बाद 10 से 15 वर्षों तक यह चारा काटने के बाद हरा चारा उगता रहेगा जिसकी सिंचाई के लिए बोरिंग करवा दी गई है। इस हरे चारे को सलोन ब्लाक क्षेत्र की अन्य ग्रामसभाओं में बनी गौशालाओं में हरा चारा जायेगा जहां गौशाला की तरफ से मिलने वाली कीमत ग्राम सभा के खाते में जायेंगे जिसे ग्रामसभा के विकास कार्यों में लगाया जायेगा। सुरक्षा के लिए चारों तरफ कंटीले तार लगाये जायेंगे। वहीं वन ग्राम योजना के तहत नेपियर ग्रास से हरे-भरे बने स्थल का सौंदर्यीकरण करवाकर सामने गेट का भी निर्माण भी करवाया जायेगा। हो कुछ भी किंतु सलोन ब्लाक के अधिकारियों की यह कुशल कार्यशैली की क्षेत्रीय ग्रामीण जमकर सराहना कर रहे हैं। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी शशिकुमार तिवारी सहित ग्राम विकास अधिकारी मीनू मिश्रा, जेई, ग्राम प्रधान धर्मपाल निर्मल, ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) बीरेंद्र मौर्या, पूर्व बीडीसी हरिओम, शिव प्रसाद वर्मा, श्रवण यादव, राम कृपाल, राकेश, सालिग राम मिश्रा सहित मनरेगा के कई संख्या में मौजूद श्रमिक व ब्लाक की समस्त टीम रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









