हरियाणा के नूह में हुई साम्प्रदायिक हिंसा के बाद अलर्ट मोड पर पुलिस
जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर तैनात रहा पुलिस बल
आरिफ चौधरी
कांधला, शामली। हरियाणा नूह में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को कस्बे और क्षेत्र में जूमे की नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। हरियाणा के नूह में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जनपदों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के आदेश दे रखे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार दोनों समाज के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाने के साथ ही अफवाहो पर ध्यान न देने की अपील कर रहे हैं।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में लगातार गस्त कर रहे हैं, और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दे रहे हैं। पुलिस गुंडा तत्व लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने में भी लगी है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री का कहना है कि हरियाणा के नूह में हुई सांप्रदायिक हिंसा के चलते कस्बे और क्षेत्र में लगातार गश्त किया जा रहा है। अफवाह फैलाने वाले लोगों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






