कण्डेला में धरनास्थल पर पहुंचे सांसद व योजना निदेशक

कण्डेला में धरनास्थल पर पहुंचे सांसद व योजना निदेशक

दीपक कुमार
कैराना, शामली। स्थानीय कस्बे के गांव कण्डेला में ग्रामीणों का धरना 18वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान कैराना लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बागपत योजना निदेशक ने धरनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। वार्ता के दौरान ओवरब्रिज के नीचे सड़क को दोनों ओर से ढलावदार बनाने के प्रस्ताव को ग्रामीणों ने सिरे से खारिज कर दिया।
कण्डेला के ग्रामीण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा गांव के मुख्य सम्पर्क मार्ग पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज की ऊंचाई कम रखे जाने के विरोध में धरना दे रहे है। ग्रामीणों के विरोध के चलते ओवरब्रिज व 200 मीटर के दायरे में आउटर रिंग रोड के निर्माण का कार्य ठप्प पड़ा हुआ है। प्रशासन व एनएचएआई के अधिकारी धरनारत ग्रामीणों से कई बार वार्ता कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई निष्कर्ष नही निकल सका है। शनिवार को क्षेत्रीय भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी व एनएचएआई के बागपत योजना निदेशक धरनास्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने धरनारत ग्रामीणों से उनकी समस्या जानी। ग्रामीणों ने बताया कि एनएचएआई द्वारा बनाए जा रहे ओवरब्रिज की ऊंचाई काफी कम है। इसके नीचे से किसानों की गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां अथवा ट्रक आदि नही गुजर पाएंगे। इस पर एनएचएआई के योजना निदेशक ने ओवरब्रिज के नीचे से गुजरने वाले रास्ते को दोनों ओर से 40-50 मीटर तक ढलावदार बनाने का प्रस्ताव पेश किया जिसे ग्रामीणों ने सिरे से खारिज कर दिया।
इसके बाद भाजपा सांसद ने ग्रामीणों को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से पुनः मुलाकात करके समस्या के निवारण का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व जिपं सदस्य अनुज चौहान, भाजपा के शामली जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, कण्डेला प्रधानपति सोनू चौहान, विलियम प्रधान, शीशपाल प्रधान, महेंद्र प्रधान, रूपेश चौहान, रवि भारद्वाज, मोहित चौहान, रामकुमार कोरी, कुलदीप राणा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA