आदर्श ग्राम नागेपुर में किशोरी समर कैम्प आयोजित

आदर्श ग्राम नागेपुर में किशोरी समर कैम्प आयोजित

किशोरियों को सशक्त बनाने के लिये दिया गया प्रशिक्षण
निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। माह भर चले किशोरियों को सशक्त करने के कार्यक्रम का आदर्श ग्राम नागेपुर के लोक समिति आश्रम में रंगारंग समापन किया गया। ग्रामीण किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आशा ट्रस्ट व लोक समिति संस्था के तत्वावधान में 15 मई से किशोरी समर कैम्प की शुरुआत की गयी थी। समर कैम्प में नागेपुर गांव और आस—पास करीब बीस गांवों की 105 किशोरियों ने भाग लिया।

लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने बताया कि लड़कियों के स्वावलंबन के लिए ब्यूटीशियन, कम्प्यूटर, डास, इंग्लिश स्पीकिंग, फैशन डिजाइनिंग, अचार, मुरब्बा, कला प्रशिक्षण के अलावा लड़कियों को स्कूटी चलाना भी सिखाया गया।
समर कैम्प के समापन कार्यक्रम में लड़कियों ने कैम्प में सीखे हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। गीतों व डास प्रस्तुति के जरिए किशोरियों ने महिला के सशक्त रूप को भी प्रस्तुत कर सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। इस दौरान समर कैंप में तैयार हैडीक्राफ्ट, अचार मुरब्बा, वॉशिंग पाउडर आदि सामानों की प्रदर्शनी लगाई गई।

कार्यकम के मुख्य अतिथि समाजसेवी अरविंद सिंह, मुकेश प्रधान, मानव रक्त फाउंडेशन के अध्यक्ष अब्दुला खालिद, सचिव अबु हाशिम और प्रियदर्शनी उपाध्याय ने सभी लड़कियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यक्रम का संचालन आशा राय व सोनी और धन्यवाद ज्ञापन अनीता ने किया।
इस अवसर पर सोनी, आशा, सरोज, मधुबाला, पूनम, प्रदीप, स्वाति, रोमा, विद्या, मैनब, रेखा, पंचमुखी, श्याम सुन्दर, सुनील, प्रेमा, आशा, रामबचन, आशीष, बेबी, मैनब, प्रेमा, मनीष आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला