सूबे में बनेगा माँ पीताम्बरा देवी का पहला सिद्धपीठ मन्दिर

सूबे में बनेगा माँ पीताम्बरा देवी का पहला सिद्धपीठ मन्दिर

कई एकड़ जमीन में अगले साल शुरू होगा मन्दिर निर्माण का कार्य
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। दतिया (मध्य प्रदेश) और कांगड़ा (हिमांचल प्रदेश) के बाद अब जेवर (नोएडा, उत्तर प्रदेश) में देश का तीसरा और सूबे का पहला माँ पीताम्बरा देवी सिद्धपीठ मंदिर बनेगा। कई एकड़ जमीन पर बनने वाले इस सिद्धपीठ मंदिर परिसर में माँ पीतांबरा देवी के साथ ही श्रीहनुमान जी का भी मंदिर बनाया जाएगा। यह जानकारी दिल्ली से दो दिवसीय लखनऊ प्रवास पर आये श्रीश्री मनु जी महाराज ने खास मुलाक़ात में दी।

उन्होंने बताया कि देश-दुनिया के तमाम भक्तजनों के सहयोग व करोड़ों रुपये लागत से बनने वाले इस सिद्धपीठ मंदिर के लिए दिल्ली से सटे नोएडा क्षेत्र के जेवर में कई एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गयी है जहाँ श्री विराट भाग्योदय सेवा समिति (ट्रस्ट) की देखरेख में अगले साल शुभ मुहूर्त से सिद्धपीठ मंदिर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। श्री मनु महाराज ने बताया कि माँ पीतांबरा देवी का यह देश का पहला सिद्धपीठ मंदिर बनेगा जिसमें सभी धर्म, जाति व सम्प्रदाय के श्रद्धालु जनों का सहयोग होगा। इस मंदिर परिसर में गुरुकुल, गौशाला के साथ ही देश-विदेश से आने वाले भक्तजनों के रहने-खाने की व्यवस्था भी रहेगी।

गोरखपुर मंडल में महराजगंज जिले के सेखुई (फरेंदा) निवासी श्रीश्री मनु जी महराज को हिमालय में एकांत साधना के बाद सिद्ध संत ब्रह्मऋषि महाराज जी का गुरु स्वरूप में आशीर्वाद मिला। प्रचार से कोसों दूर रहकर मनु जी महराज अधिकतर माँ भगवती व श्रीहनुमान जी की एकांत साधना में लीन रहते हैं और भक्ति भाव में लीन भक्तजनों को जनकल्याण का संकल्प दिलाते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।