ग्रापए ने किया मोहनलालगंज तहसील का गठन, साथियों को दिलायी गयी शपथ
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ने मोहनलालगंज तहसील के पत्रकारों को गंगागंज बुलाकर बैठक की। जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी कांत मिश्र ने सदस्यता के फार्म भरवाकर पत्रकारों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पहले जिला महामंत्री आरएल पाण्डेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करते हुये वैदिक मंत्रोच्चारण करके किया। इस अवसर पर मोहनलालगंज तहसील अध्यक्ष दिलीप कुमार, अजय कुमार, प्रज्ञा पाण्डेय, इरफ़ान, अब्दुल फुरकान, विवेक मिश्रा सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









