HomeJaunpurराज्यमंत्री के चाचा का हुआ निधन, जताया शोक

राज्यमंत्री के चाचा का हुआ निधन, जताया शोक

राज्यमंत्री के चाचा का हुआ निधन, जताया शोक

तेजस टूडे ब्यूरो
डीके यादव
जौनपुर। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के चाचा का आकस्मिक निधन हो गया जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। बता दें कि प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के चाचा प्रबंधक एवं पूर्व जिला कमांडेंट समर बहादुर उर्फ राजबहादुर यादव का 85 वर्ष के उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। शनिवार की रात में घर पर वह उनकी तबीयत खराब हुई। तत्काल उपचार के लिये जिले के प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गये जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लोग उन्हें उपचार के लिये लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में उनका निधन हुआ। उनके निधन की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भारी संख्या में लोगों का घर पर तांता लग गया। घर पहुंच कर विधायक, सांसद, सभी पार्टियों के नेताओं, अधिकारियों ने श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को सांत्वना दिया। बता दें कि समर बहादुर उर्फ राजबहादुर यादव भाजपा नेता एवं ब्लाक प्रमुख करंजाकला के प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन के पिता थे जो चंद्रजीत पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगमलपुर के वर्तमान प्रबंधक थे। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार रामघाट पर किया गया। इस दौरान वहां काफी भीड़ थी। सभी पार्टियों के नेताओं व अधिकारियों का जमघट लगा रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read