छात्रा ओजस्वी ने दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतकर किया नाम रोशन
तेजस टूडे ब्यूरो
डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में संचालित सेंट जेवियर्स स्कूल की होनहार छात्रा ओजस्वी यादव पुत्री अनिल कुमार यादव (जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर) ने एक बार फिर गोल्ड मेडल जीतकर बदलापुर का नाम रोशन किया है।
ओजस्वी ने दो वर्ष पूर्व ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। इस वर्ष बाबतपुर में चल रहे सीबीएसई द्वारा आयोजित ईस्ट जोन क्लस्टर में उसने दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतकर अपनी योग्यता साबित कर दी है। ओजस्वी द्वारा दोबारा गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर स्कूल के प्रबंधक थाॅमस जोसेफ, एकेडमिक डायरेक्टर वलसम्मा वर्की, प्रिंसिपल प्रेसी ग्रेस, वाइस प्रिंसिपल संजय यादव, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, जिला मंत्री डॉ. भानु प्रताप राव, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश मिश्रा, मंत्री राय साहब यादव, जिला मीडिया प्रभारी गौरव यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, विनोद यादव, सच्चिदानंद यादव, अभिषेक तिवारी, विकास दुबे आदि ने बधाई एवं शुभकामना दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













