धीमे चलें, सुरक्षित रहें: सीओ
यातायात नियम का पालन करना चाहिये: यातायात निरीक्षक
महिला स्लो स्कूटी रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर द्वारा आयोजित यातायात जागरूकता के तहत महिला स्लो स्कूटी रेस प्रतियोगिता नगर पालिका परिषद जौनपुर के ग्राउण्ड में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत संस्थाध्यक्ष आशुतोष जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डा. रामसूरत मौर्या ने कहा कि जेसीआई संस्था का कार्य सराहनीय है। संस्था यातायात सुरक्षा के तहत तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। विशिष्ट अतिथि सीओ सिटी देवेश सिंह ने उद्बोधन में लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि सभी को अपनी सुरक्षा का ध्यान देते हुए धीमे चलें सुरक्षित रहें का नारा दिया। विशिष्ट अतिथि यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला ने संस्था द्वारा जेसीआई सप्ताह में किये गए कार्यों की प्रशंसा किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष रत्नेश गुप्ता और पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी को वाहन धीमे चलाने का निवेदन किया। प्रतियोगिता में महिला आरक्षी दीप्ति ने प्रथम पुरस्कार तथा वैष्णवी ने द्वितीय पुरस्कार और प्रिया ने तृतीय पुरस्कार जीता। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप सिंह, संजय बैंकर, कृष्ण कुमार जायसवाल, सप्ताह चेयरमैन अंजनी प्रजापति, को-चैयरमैन ताहिर कादरी सोनू, रमेश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, शुभम जायसवाल, श्रेयस सेठ, रतन सिकरी, दीपक वाधवा, अजय गुप्ता, हफिज शाह, प्रदीप सिंह, सचिव अजयनाथ, संतोष अग्रहरि, मनीष तिवारी, सतीश जायसवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष हफिज सप्ताह, चेयरमैन अंजनी प्रजापति ने किया। आभार संयोजक प्रदीप सिंह व कृष्ण गोपाल जायसवाल ने व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













