आईएमए भवन में रक्तदान शिविर आयोजित, डीएम ने किया शुभारम्भ
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। आजादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी रविन्द्र मांदड़ के निर्देश पर ब्लड डोनेशन कॅम्प का आयोजन आई.एम.ए. भवन में आयोजित हुूआ।
कैम्प में जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग के आई.एम.ए. जौनपुर, रेडस सोसाइटी, जनपद के स्वयंसेवी संगठनों तथा शैक्षणिक संस्थानों ने प्रतिभाग करते हुये समाज के स्वस्थ नागरिकों से आजादी के पर्व पर रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने रक्तदान कार्यक्रम का शुभारम्भ फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, इनकम टैक्स कमिश्नर कविता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नोडल अधिकारी रक्तदान कार्यक्रम, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग, अध्यक्ष आई.एम.ए., राजेश यादव, अजय पाण्डेय, बीएन दूबे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुल 19 यूनिट रक्तदान किया जा चुका था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












