HomeTrendingराष्ट्र के लिये मध्यस्थता अभियान 3.0 के सफल आयोजन को लेकर हुई...

राष्ट्र के लिये मध्यस्थता अभियान 3.0 के सफल आयोजन को लेकर हुई बैठक

  • राष्ट्र के लिये मध्यस्थता अभियान 3.0 के सफल आयोजन को लेकर हुई बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। सिविल जज (सी.डि.)/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्मिता गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई रीता कौशिक के दिशा निर्देशन में आयोजित अनुश्रवण समिति की बैठक में उपस्थित आये जिलाधिकारी, राहुल पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक, आशोक मीणा को यह अवगत कराया गया कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अब से लेकर दिसंबर माह तक राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 में अधिक से अधिक वादों के सुलह-समझौता के माध्यम से निस्तारण कराए जाने हेतु अभियान का शुभारम्भ किया गया है।
इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य आमजन को मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के सरल, शीघ्र, सौहार्दपूर्ण एवं कम खर्चीले समाधान के प्रति जागरूक करना तथा न्यायालयों में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन स्तर के विवादों के आपसी सहमति से समाधान को प्रोत्साहित करना है। मध्यस्थता एक ऐसी प्रभावी वैकल्पिक विवाद समाधान प्रक्रिया है जिसमें विवाद से जुड़े पक्षकार एक निष्पक्ष एवं प्रशिक्षित मध्यस्थ की सहायता से आपसी संवाद एवं सहमति के आधार पर अपने विवाद का समाधान खोजते हैं। इससे न केवल समय एवं धन की बचत होती है, बल्कि पक्षकारों के बीच संबंधों को बनाए रखने में भी सहायता मिलती है। “राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0” के माध्यम से आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे अपने विवादों को अनावश्यक रूप से लंबा खींचने के बजाय मध्यस्थता के माध्यम से समाधान की संभावना पर विचार करें। पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी विवाद, धन संबंधी विवाद, व्यापारिक विवाद, वैवाहिक विवाद तथा अन्य ऐसे विवाद, जिनका कानूनन मध्यस्थता के माध्यम से समाधान संभव है, इस प्रक्रिया के माध्यम से सौहार्दपूर्ण ढंग से निस्तारित किए जा सकते हैं।

 

 

 

 

 

Must Read