सरस्वती विद्या मन्दिर में गणित व विज्ञान मेला सम्पन्न
अमित शुक्ला
सीतापुर। जनपद में विद्या भारती द्वारा नगरीय क्षेत्रों में संचालित हो रहे 10 विद्यालयों के 376 छात्र-छात्राओं का संकुल स्तरीय गणित एवं विज्ञान मेला सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज महोली में सम्पन्न हुआ। मेले का उद्घाटन प्रान्तीय पर्यवेक्षक उत्तम कुमार तथा कृषक इण्टर कालेज महोली के प्रधानाचार्य प्रफुल्ल कुमार मिश्र ने दीप प्रज्वलित करके किया। प्रधानाचार्य नीरज शुक्ल ने अतिथि परिचय कराया। संकुल प्रमुख राम निवास सिंह ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि गणित विज्ञान व अन्य प्रतियोगिताएँ पहले विद्यालय स्तर पर फिर संकुल अर्थात जिला और फिर प्रान्त, क्षेत्र व अखिल भारतीय स्तर पर प्रतिवर्ष आयोजित होती हैं। विद्या भारती के विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करते हैं, जिसके लिए इस प्रकार की पाठ्य सहगामी क्रिया कलापों की योजना की जाती है। कार्यक्रम में छात्रों की विज्ञान प्रदर्श, गणित विज्ञान प्रश्नमंच, साँस्कृतिक प्रश्नमंच, भौतिक रसायन व जीव विज्ञान प्रयोग, लोकनृत्य, वैदिक गणित, त्वरित भाषण, मूर्तिकला आदि की प्रतियोगिताएँ सम्पन्न हुईं। विज्ञान में अंकुश अवस्थी, शिवांश वर्मा, अरनव जायसवाल, पीयूष मिश्र, रजत पाण्डेय, शिवालिका अवस्थी, सनत सिंह, प्रभात वर्मा, गणित में प्रतीक श्रीवास्तव, शिवंश मिश्र, शिवनन्दन, मोहम्मद आरिफ, प्रखर श्रीवास्तव, शशांक शुक्ल, शिप्रा सिंह, वैभव यादव, विनय गौतम, अभिषेक कुमार, साँस्कृतिक प्रश्नमंच में अनिकेश सिंह, यशी भारद्वाज, राज वीर सिंह, गगन दीप सिंह, आशुभाषण में सकृत पाण्डेय, चिन्मय तिवारी, देवेश मिश्र, श्रीधर ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करके अपने विद्यालयों के लिए पुरस्कार अर्जित किए। इसी प्रकार से अन्य प्रतियोगिताओं के छात्र छात्राओं ने भी अपने इवेंट के लिए प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कार जीते। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धक डा. रूप चन्द्र वर्मा, अध्यक्ष नरेन्द्र अग्निहोत्री, डा. विशाखा विश्वास, विपिन बिहारी शुक्ल, रामानुज चौरसिया, विष्णु शंकर मिश्र, माधव श्याम अवस्थी, राजेश तिवारी, सतीश शुक्ल, सुनील कुमार भारत, सुनील कुमार मिश्र, अतन शुक्ल, उर्जितेश्वर शुक्ल, डा. अमित गुप्ता, रूपेश शुक्ला, ओमकार मिश्र आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










