भगवत गीता के अनुसरण मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है: डा. संदीप
मुकेश तिवारी
झांसी। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान कथा का श्रवण करने पहुंचे मुख्य अतिथि झांसी के प्रतिष्ठित समाजसेवी संघर्ष सेवा समिति अध्यक्ष डॉ० संदीप सरावगी का पुष्पमाला एवं शॉल उड़ाकर स्वागत किया गया। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस पर कथा वाचिका वैष्णवी तिवारी व्यास जी ने कृष्ण लीला पूतना वध की कथा का वर्णन किया संकटासुर वध तृंणावृत वध की कथा का व्याख्यान सुनाया जिससे समस्त श्रोता झूम उठा कथा व्यास जी ने श्री कृष्ण जी की माखन चोरी कि लीला का विस्तृत वर्णन कर कथा में आए श्रद्धालुओं को व्याख्यान कर कथा का रसपान कराया जिससे पूरा कथा मंडप में श्रद्धालु झूम उठे। कथा में पधारे सभी श्रद्धालुओ के साथ विशेष रूप से अंशुल हयारण, संजय वर्मा, राखी हयारण, श्रद्धा हयारण, स्नेहा हयारण, संजीव कांच वाले, विनय त्रिपाठी एडवोकेट, पवन कांच वाले, मोनू थापक, अभिषेक कुशवाहा, पल्लवी साहू, जीतू सोनी, दीपक राय, बालकिशन साहू, पंकज साहू, संजय यज्ञती, सुन्दर, सुरेन्द्र सोनी, रविन्द्र राजन, सत्यम साहू, उदय सोनी, लकी साहू आदि उपस्थित रहे। अंशुल हयारण (परिक्षित) ने सभी क्षेत्र वासियों से अनुरोध किया कि सभी भक्त ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर कथा का रस पान करें।














