HomeTrendingखीरी में अवैध खनन पर हुई बड़ी कार्यवाही

खीरी में अवैध खनन पर हुई बड़ी कार्यवाही

  • खीरी में अवैध खनन पर हुई बड़ी कार्यवाही

  • संयुक्त टीम ने 1 जेसीबी एवं 3 ट्रैक्टर-ट्रालियां कीं सीज

तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खनन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है। थाना खीरी क्षेत्र के अंतर्गत की गई इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में लिप्त 1 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर-ट्रालियों को रंगे हाथों पकड़कर सीज कर दिया गया है। जारी प्रेस नोट के अनुसार खनन विभाग के खान अधिकारी आशीष सिंह और थाना स्थानीय पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से इस छापेमारी को अंजाम दिया। 1 जेसीबी मशीन, 2 आयशर ट्रैक्टर (मय ट्राली) 1 सोनालिका ट्रैक्टर (मय ट्राली) प्रभारी निरीक्षक थाना व जिला खीरी बृजेश मिश्रा ने बताया कि ये सभी वाहन क्षेत्र में अवैध रूप से खनन कार्य में लगे हुए थे। संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन सभी वाहनों को मौके पर ही हिरासत में लिया और अवैध खनन के आरोप में सीज करने की वैधानिक कार्रवाई किया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन को पूरी तरह से रोकने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

 

 

 

 

 

Must Read